पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट गैंग के दो आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। कुछ दिन पूर्व थाना बेरीनाग पुलिस ने म्यूल अकाउंट के माध्यम से लाखों रुपये की साइबर ठगी में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की विवेचना एसएचओ बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...