गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर आठ चौराहों पर सेल्फी बनाने के साथ यातायात चौक और असुरन चौक पर आकर्षक म्यूरल बनाएगा। इस कार्य पर 16 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की म्यूरल प्रतिमा बना कर उसके संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया जाएगा। यह सौंदर्य बढ़ाने के साथ राजकीय पक्षी की सुरक्षा के लिए भी लोगों को संवेदी बनाएगी। इस कार्य पर तकरीबन 8,34,750 रुपये खर्च होंगे। इसी कड़ी में असुरन चौराहा पर स्थित भवन पर म्यूरल पेन्टिंग की जाएगी। इस पर 7,50,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा उर्वरक नगर वार्ड फर्टिलाइजर स्थित निराश्रित गो उपचार केंद्र की एप्रोच रोड सीसी बनाने के साथ नाली का निर्माण किया जाएगा। इस काम पर तकरीबन 8,42,217 रुपये खर्च किए जा...