रांची, मई 11 -- रांची, संवाददाता। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। अनगड़ा में जमीन म्यूटेशन में लापरवाही के मामले में डीसी ने तत्कालीन कर्मचारी पर आरोप पत्र गठित करने का आदेश दिया। सोनाहातू में प्लॉट सुधार से जुड़े लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अंचल अधिकारी को फटकार लगायी और एक माह के भीतर सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर चेतावनीमांडर में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर जांच के आदेश दिये गये। साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर अंचल अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गयी। भूमि अधिग्रहण मुआवजा ...