गढ़वा, अप्रैल 22 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी शिवम चौबे की ओर से मुख्यमंत्री को किए गए शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आया। शिवम ने ट्वीट कर शिकायत की थी कि कृपया मामले में संज्ञान लें। दो महीने होने को है लेकिन म्यूटेशन अभी तक पेंडिंग है। कभी ऑब्जेक्शन लगा रहे हैं तो कभी हटा रहे हैं। मजाक बना दिया है। कर्मचारी फोन नहीं उठा रहा है। उक्त शिकायत पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए डीसी को निर्देश दिया कि मामले में तत्काल संज्ञान लें। ऐसे सभी मामलों की समीक्षा कर उसके तुरंत निपटाएं। उसके अलावा सीएम ने दो टूक कहा है कि ऐसे लटकाने/भटकाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- 'डिजिटल की' का दुरुपयोग कर महिला के नाम दर्ज करा दी जमीन उक्त निर्देश के आलोक में डीसी ने सीएम के निर्देश के आलोक में कह...