म्यूटेशन के नाम पर 76 हजार की घूस लेने का आरोप
कटिहार, जून 22 -- कटिहार,एक संवाददाता आजमनगर प्रखंड में जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के नाम पर कथित रूप से घूस लेने का मामला सामने आया है। पिंढाल पंचायत के एक राजस्व कर्मचारी पर जमीन मालिक से तीन किस्तों में 76 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस दौरान 21 हजार रुपये लेते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि म्यूटेशन कराने के लिए पहले 40 हजार रुपये, फिर 15 हजार रुपये और बाद में 21 हजार रुपये लिए गए। इसके बावजूद उनका दाखिल-खारिज नहीं किया गया। उनका कहना है कि तीसरी बार रुपये देने के दौरान उन्होंने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन खारिज होने के बाद राजस्व कर्मचारी ने दोबारा प्रक्रिया पूरी कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.