सराईकेला, मार्च 24 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सोमवार को राजस्व एवं अंचल कार्यालयों की समीक्षा बैठक के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), सीमांकन, सक्सेशन, परिशोधन और लगान से संबंधित फाइलों को अनावश्यक रूप से दबाकर न रखा जाए।उपायुक्त ने म्यूटेशन आवेदनों के बेवजह निरस्तीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि आवेदनों को छोटे कारणों से रद्द न करें, बल्कि नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशासन को बिचौलियों से मुक्त करने और प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया, जिससे कि आम जनता को दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े।प्रशासन अब राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ...