नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा एक और दो के छात्रों ने मंगलवार को दिल्ली स्थित रेलवे म्यूजियम का भ्रमण किया। वहां बच्चों ने पुराने जमाने की इंजन ट्रेनें देखीं और ट्रेन की सवारी भी की। रेलवे म्यूजियम में बच्चों ने रेलवे के इतिहास और विकास के बारे में जाना। प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सहगल ने बच्चों को रेलवे म्यूजियम के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...