फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद के एक क्लब में आधी रात को डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक लड़की को बालों से खींचकर पीटा गया। लड़की के पिता ने बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब बुक किया था। पुलिस ने दो नामजद लोगों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट पर एक क्लब में पार्टी के दौरान खूब हंगामा हुआ। डीजे सिस्टम पर म्यूजिक बदलने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद हुई हाथापाई में कथित तौर पर एक युवती को उसके बालों से खींचकर पीटा गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों में से एक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीपीटीपी थाने में दो नामजद लोगों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।दो गुटों के बीच झड़प इस हाथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.