बागपत, अगस्त 30 -- बागपत। जेल में निरुद्ध बंदियों को तनाव से मुक्त रखने के लिए म्यूजिक थैरेपी दी जाएगी। इससे बंदियों का तनाव तो दूर होगा ही, साथ में वे स्वस्थ्य भी रहेंगे। जेल में निरुद्ध बंदी तनाव के चलते अक्सर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं, जिसके चलते या तो वो जान से हाथ धो बेठते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इतना ही नहीं तनाव ग्रस्त बंदी दूसरे बंदियों पर हमला कर देते हैं। इस तरंह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। बंदियों को तनाव मुक्त रखने और उनकी मानसिक स्थिति पर नजर रखने के लिए जेल अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनते और उनका समाधान करने की कोशिश करते रहते हैं। साथ ही मनोचिकत्सकों के माध्यम से भी बंदियों की मानसिक स्थिति का पता जेल अधिकारियों द्वारा किया जाता है। बावजूद इसके बंदी तनाव से मुक्त नहीं हो पाते हैं। अब जेल प्रशासन संग...