म्यूजिक थेरेपी रोगियों पर है कारगर
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। म्यूजिक थेरेपी एक वैज्ञानिक एवं प्रामाणिक चिकित्सा पद्धति है। इसके द्वारा विभिन्न इलाज संभव हैं। ये बातें म्यूजिक थेरेपिस्ट डॉ. सिद्धि मंगलम ने कहीं। बड़ोदरा के महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय में डॉ.राहुल बारोडिया के निर्देशन में शोध करने वाली डॉ. मंगलम रविवार को सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था काशी कला कस्तूरी के 'संवाद' में डॉ. शबनम से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रागों के रिदम से मरीज का शरीर तालमेल बैठा लेता है। इससे मर्ज ठीक होता है। न्यूरो और स्पाइनल कॉर्ड इंजरी भी म्यूजिक थेरेपी से काफी हद तक ठीक की गई है। उन्होंने कहा कि जब मॉडर्न मेडिसिन 70 प्रतिशत अपना काम कर चुकी होती है तब बाकी सुधार का काम म्यूजिक थेरेपी से आसानी से किया जा सकता है। मैंने अपने शोध के दौरान भैरव, अहीर भैरव, चंद्रकौं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.