नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का स्ट्रगल किसी से छिपा नहीं है। बिहार समेत आज देशभर की ऑडियंस के दिलों पर आज राज करने वाले खेसारी लाल यादव ने एक वक्त पर तमाम छोटे-बड़े काम करके अपना और अपने परिवार का पेट पाला है। खेसारी लाल यादव की अदाकारी के साथ-साथ उनकी गायकी के भी लोग दीवाने हैं। हालांकि उनकी शुरुआत उतनी ही आम थी, जितनी ज्यादातर भोजपुरी एक्टर्स की आपने सुनी होगी। वह गांव-कस्बों के छोटे-छोटे फंक्शन्स में गाया करते थे और किसी तरह गुजारा करते थे।हफ्तों काटे डिस्ट्रिब्यूटर्स के चक्कर खेसारी लाल यादव ने जब किसी तरह अपनी पहली एल्बम रिकॉर्ड की थी तो इसकी कैसेट उनके मुंह पर फेंक दी गई थी और उन्हें भद्दी गालियां बकी गईं। आज जिस खेसारी लाल यादव के नाम भर से कैसेट बिक जाते हैं, वह खुद एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्ह...