शामली, नवम्बर 21 -- एसडीएस कांवेंट स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। जिसमें स्कूल प्रबंधन द्वारा विजेता बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शुक्रवार को एसडीएस कांवेंट स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सातवे दिन पूर्व प्राथमिक स्तर व उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे लॉन्ग जम्प मोहब्बत अली , प्रथम, समद द्वितीय तथा अर्नव तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद अंतिम खेल कब्बडी बालक वर्ग में विवेकानंद हॉउस विजेता तथा शुभाष हॉउस उपविजेता रहे। इसके बाद रोप स्किपिंग बालिका वर्ग में परिधि प्रथम ,तानिसका द्वितीय ,दीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद म्यूजिकल चेयर रेस में निर्मल प्रथम,अश्मीत द्वितीय,इशिका...