म्यूजिकल नाइट में पुराने सदाबहार गाने सुन झूम उठे दर्शक
मेरठ, जून 5 -- प्रांतीय नौचंदी मेला पटेल मंडप में गुरुवार को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। गायक मनोज वर्मा ने पुराने सदाबहार गानों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीप प्रज्जवलन अधिकारी एकता पंडित, विध्यांचल कुशवाहा और मेला समिति सदस्यों ने किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम में मनोज वर्मा ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। दिल में आग लगाए सावन का महीना गाने से म्यूजिकल नाइट का आगाज हुआ। कभी बेकसी ने मारा, हाल क्या है दिलों का, मंजिलें अपनी जगह हैं, काहे पैसे पे इतना गुरूर करे है, यार हमारी बात सुनो, मेरे महबूब कयामत होगी, तुमसे बढ़कर दुनिया में न देखा कोई और, कोई हसीना जब रुठ जाती है, इससे पहले कि याद तू आए, जिंदगी एक सफर है सुहाना और सारा जमाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.