नई दिल्ली, जून 29 -- महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गया 25 वर्षीय युवक एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। कोल्हापुर जिले के रहने वाले श्रेणिक मिलिंद की स्विमिंग पूल में हेड-फर्स्ट डाइव लगाने के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 20 जून को एक रिजॉर्ट में हुआ था, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस के अनुसार, श्रेणिक अपने 9 दोस्तों के साथ मालवन घूमने आया था और सभी एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। यह भी पढ़ें- घर पर बहुत चूहे आते थे, आइडिया वहीं से आया; जहरीला कैप्सूल मामले में खुलासा पुलिस जांच के मुताबिक, दोपहर के समय कुछ दोस्त स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, जबकि अन्य कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान श्रेणिक ने करीब आठ से दस फीट ऊंचाई से पूल में छलांग लगा दी...