म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर दिए सुझाव
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ग्राफिक एरा देहरादून की ओर से यूनियन म्यूचुअल फंड, अवोक इंडिया के सहयोग से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रवीन कुमार द्विवेदी रहे। उन्होंने व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी), म्यूचुअल फंड, कर योजना, धन सृजन, सेवानिवृत्ति सुरक्षा व निवेश से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत वित्त, निवेश योजना, भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यावहारिक तरीके से समाधान प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यक जीवन कौशल बन चुकी है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.