म्यावड्डी में फंसे भारतीय युवकों की गुहार, 'हमें दूसरी कंपनी को बेचा जा रहा'
कुशीनगर, जून 1 -- पडरौना, निज संवाददाता। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में फंसे कुशीनगर के दो युवकों समेत तीन भारतीय नागरिकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। नौकरी के सुनहरे सपने दिखाकर विदेश बुलाए गए ये युवक अब साइबर ठगी से जुड़े गिरोहों के चंगुल में फंसकर अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। रविवार की भोर में एक युवक द्वारा भेजी गई वॉयस रिकॉर्डिंग ने उनके परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है। युवकों का कहना है कि उन्हें अब दूसरी कंपनी को बेचने की तैयारी की जा रही है। किसी तरह उन्हें यहां से सुरक्षित निकाल कर वतन वापसी कराई जाए।
युवकों की पहचान पडरौना शहर के महाराणा प्रताप नगर निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी, हसन रजा तथा बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के शहरगवा गांव निवासी अनुरंजन कुमार को कंस्ट्रक्शन कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.