आगरा, मार्च 28 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य गांव में डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस, एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर वैश्य चंचल सिरोही ने बताया कि गत दिवस म्याऊ गांव में डीजे पर गाने को लेकर विवाद के बाद एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अनवर पुत्र अशरफ निवासी म्याऊ थाना सिकन्दरपुर वैश्य गुरुवार की रात खडुइआ चौराहा से गिरफ्तार किया है। इसके प...