नई दिल्ली, फरवरी 3 -- म्यांमार में अब से कुछ देर पहले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.0 बताई गई है। इसका केंद्र मगवे क्षेत्र में येनांगयौंग से लगभग 95 किमी पश्चिम में था, गहराई लगभग 10-57 किमी। यह भूकंप और कई बड़े क्षेत्रों में महसूस किया गया। कोलकाता में भी लोगों ने धरती में कंपन महसूस की है। यह भी पढ़ें- भारत से तो ऐसा कुछ भी न सुना. तेल खरीद पर ट्रंप के दावों की रूस ने खोली पोल भारतीय मौसम विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप रात करीब 9.05 बजे आया और कुछ सेकंड तक चला। ऊंची इमारतों में रहने वाले कुछ निवासियों और कार्यालय कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें झटके महसूस हुए। अभी तक किसी तरह की क्षति या चोटिल होने की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा, "भूकंप का केंद्र म्यांमार में कहीं था। हम भूकंप की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.