कुशीनगर, जुलाई 21 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने म्यांमार के पूर्व नागरिक नन्दका को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी है। वह कुशीनरगर बौद्ध भिक्षु संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व भदंत ज्ञानेश्वर के शिष्य हैं। उनके गुरु उन्हें 21 साल पहले म्यांमार से कुशीनगर ले आए थे। तबसे वह यहीं रहते हैं। भदंत के निधन के बाद से वही कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार का प्रबंधन संभालते हैं।

नागरिकता पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (विरा) वैभव मिश्रा ने भंते नंदका को अपने कार्यालय कक्ष में भारतीय नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंपा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र संख्या 8657 (दिनांक 16 जून 2026) के आधार पर नन्दका को विधिवत भारतीय नागरिक के रूप में ...