मौहम्मदपुर-अहार वेटलैंड में सैकड़ों मछलियों की रहस्यमयी मौत
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- अहार। अहार के अवंतिका देवी मंदिर के समीप स्थित मोहम्मदपुर-अहार वेटलैंड में मंगलवार को सैकड़ों मछलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वेटलैंड के किनारों पर मृत और तड़पती मछलियों को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग व तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी दी। यह क्षेत्र रामसर साइट के अंतर्गत ही आता है। अवंतिका देवी मंदिर के निकट गंगा तट पर लगभग 21 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला मोहम्मदपुर-अहार वेटलैंड जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां छोटी-बड़ी कई प्रजातियों की मछलियों के साथ घड़ियाल भी निवास करते हैं, जबकि दिनभर विभिन्न प्रजातियों के देशी विदेशी पक्षी भी शिकार करते दिखाई देते हैं。 यह भी पढ़ें- Amroha News: तालाब में जहर डालने से मछलियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.