मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा। थाना कोतवाली अंतर्गत कृष्णा नगर में किराये के मकान में रह रही युवती ने अपने मौसेरे भाई से कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आकर रिश्ते व समाज का वास्ते देते हुए घर चलने की बात की, लेकिन युवती ने जाने से इंकार कर दिया। बेवस होकर परिजन मायूस होकर वापस लौट गये। बताते चलें कि कुछ समय पूर्व नोएडा से एक युवती अचानक गायब हो गयी थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। विगत दिन पता चला कि वह अपने मौसेरे भाई के साथ कृष्णानगर क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रही है। विगत दिन युवती के परिजन व रिश्तेदार कृष्णनगर आकर बेटी से समाज व रिश्तों का वास्ते देते हुए हो रही बदनामी की बात कहते हुए वापस चलने की बात कही, लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ गयी। इस पर परिजनों ने पुलिस ...