कौशाम्बी, मार्च 23 -- करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में बाइक देने से मना करने पर मौसेरे भाइयों ने चार सगी बहनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे एक युवती को गंभीर चोट आई है। उसे मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुवारा तैयबपुर निवासी सुकरूल्ला पुत्र छेद्दू ने बताया कि 21 मार्च की शाम गांव में ही रहने वाले साढ़ू का बेटा महताब नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और बाइक मांगने लगा। नशा किए जाने के कारण बेटियों ने बाइक देने से मना कर दिया। इस पर वह अपने भाई कमरुन को बुला लाया। दोनों भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित की बेटियों काजल, लाडो, रुख्सार व मुस्कान की पिटाई शुरू कर दी। लड़कियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पिटाई से...