कौशाम्बी, मार्च 7 -- कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की मालती देवी ने बताया कि वह अपनी आठ वर्षीय बेटी खुशी के साथ बहनोई के यहां निमंत्रण में शामिल होने पास के गांव महुआ खाड़ा गई थी। 23 फरवरी 2026 की सुबह बेटी बहनोई के घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि अमुरा गांव में रहने वाला एक युवक अपने माता-पिता के साथ मिलकर बाइक से उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक इस काम में बहनोई के गांव की एक महिला ने आरोपियों का सहयोग किया है। पीड़ित महिला ने शनिवार को मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की है। उन्होंने नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.