कौशाम्बी, जून 25 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 18 जून को कोखराज इलाके में रहने वाले अपनी मौसी के घर गई थी। वहां से 22 जून को पड़ोसी धर्मेंद्र बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर कोखराज पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए मुखबिरों का जाल भी बिछाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...