गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। राजीव नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक अपनी ही मौसी के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी को घर की हर गतिविधि का पता था, जिसका फायदा उठाकर उसने जूते के रैक में छिपाई गई चाबी से अलमारी का ताला खोला और कीमती सामान समेट लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली सुक्कन बंसल परिवार के साथ राजीव नगर की गली नंबर-6 में रहती हैं। पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन का बेटा अरुण उनके घर आता-जाता रहता था। परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था, लेकिन अरुण की नीयत डोल गई। शिकायत के अनुसार 26 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे अरुण सुक्कन के घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.