सीतामढ़ी, मई 2 -- नानपुर। शादी की खुशी देखते-देखते मातम में बदल गयी, जब समारोह में शामिल होने आयी किशोरी की डूबने से मौत हो गयी। मामला नानपुर थाना क्षेत्र स्थित भदियन गांव का है। जहां मौसी की शादी में ननिहाल आयी किशोरी शुक्रवार की दोपहर कपड़ा धोने के लिए पोखर में गयी, जहां पर पैर फिसलने से वह डूब गयी। बाद में ग्रामीणों ने शव को पोखर में उपलाते देखा तो हल्ला हुआ। मृत किशोरी की पहचान दरभंगा जिले के कमतौल थाना ब्रह्मपुर निवासी शंभु साह की 14 वर्षीया सोनाली कुमारी के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- ननिहाल में आए किशोर की गंगा में डूबने से मौतघटना की जानकारी सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।परिजनों की प्रतिक्रिया मृतक भदियन निवासी लालाबाबू साह की नतनी थी। परिजनों का कहना है क...