रांची, जनवरी 15 -- रांची, विशेष संवादादता। मौसीबाड़ी मल्लारकोचा खटाल में अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति ने गुरुवार को दही-चूड़ा भोज किया। इसमें काफी संख्या में नागरिक शामिल हुए। दोनों बच्चों की सकुशल वापसी पर हर कोई खुश था। बच्चों को दही-चूड़ा खिलाकर खुशियां साझा की गईं। मौके पर समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा, 12 दिन बाद बच्चों का सकुशल मिलना उनके लिए नया जीवन है। कड़ाके की ठंड में बच्चों को जमीन पर सुलाया गया और खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। यह अमानवीय है। उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता सुनील यादव की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कैलाश ने कहा, अंश-अंशिका के अपहरण के बाद संघर्ष समिति, पुलिस प्रशासन, पत्रकार समूह, नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और व्यवसायिक वर्ग का सहयोग सराहनीय रहा। शुरुआत से ही समिति और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल र...