बरेली, सितम्बर 24 -- नवाबगंज। एक किशोरी के मौसा-मौसी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे दो लोगों के हाथों 52 हजार रुपये में बेच डाला। आरोप है कि किशोरी को खरीदने वाले दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बना ली। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि 18 अगस्त 2026 की सुबह उसका साढ़ू उस्मान और साली महजबीन उसके घर आए थे। आरोप है कि दोनों उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने किशोरी को गांव के ही मोहम्मद जीशान और जहीर अहमद के हाथ 52 हजार रुपये में बेच दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पिता को जानकारी होने...