जौनपुर, फरवरी 26 -- सुरेरी। क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 14 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदोही जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरौठी निवासी श्याम आसरे यादव ने आरोप लगाया है कि उसने ग्राम हीरा पट्टी, थाना सुरेरी निवासी लल्लू राजभर को आरटीजीएस के माध्यम से 14 लाख रुपये दिए थे। यह धनराशि 20 बीस्सा जमीन उसकी माता बरसाती देवी के नाम रजिस्ट्री कराने के लिए दी गई थी। पीड़ित का कहना है कि यह लेन-देन उसके मौसा माता प्रसाद यादव के कहने पर किया गया था। आरोप है कि बीस बीस्वा जमीन रजिस्ट्री कराने के बजाय केवल 10 बीस्सा जमीन उसकी माता के नाम दर्ज कराई गई, जबकि शेष 10 बीस्वा जमीन आरोपित द्वारा अपने नाम रजिस्ट्री करा ली गई। इस प्रकार लगभग 7 लाख रुपये की धोखा...