देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर के समीप सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में बलिया के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। बलिया जनपद के बासडीह के रहने वाले नीतेश कुमार गुप्ता (24) पुत्र मानिक चंद गुप्ता के मौसी का घर गोपालगंज के विजयीपुर क्षेत्र में है। नीतेश के मौसी के लड़के की 25 फरवरी को शादी है। शादी में हिस्सा लेने के लिए नीतेश तीन दिन पहले ही मौसी के घर पहुंच गए। सोमवार को वह मौसी की बेटी के साथ बाजार करने के लिए बाइक से देवरिया आए थे। सामान की खरीदारी करने के बाद रात को लौट रहे थे, विजयीपुर के समीप खड़ी ट्राली से बाइक टकरा गई। जिससे नीतेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहा...