एटा, जून 21 -- शादी समारोह में शामिल होने आया किशोर मौसा की पिस्टल लेकर शादी समारोह में पहुंच गया। किशोर से लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चल गई। एक गोली किशोर के पैर में लग गई तथा दूसरी गोली पास ही खड़े दूसरे युवक के मुंह में जा लगी। गोली लगते ही भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजैंसी में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की हालात गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। फर्रुखाबाद के मोहल्ला तलैया निवासी लालाराम ने अपनी बेटी ज्योति की शादी आगरा रोड निवासी अरुण गुप्ता के साथ तय की थी। शादी का कार्यक्रम बालाजी गेस्ट हाउस में हो रहा था। यह भी पढ़ें- नामकरण समारोह में शराबी युवक ने की तमंचे से हर्ष फायरिंग, दो घायल शादी में शामिल होने के लिए अंश (15) पुत्र ब्रह्मकुमार निवासी पोरा थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस तथा वंश गुप्ता पुत्र...