कटिहार, नवम्बर 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में अब मौसम करवट लेने को तैयार है। अगले 48 घंटे में ठंड का सितम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान घटकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम ठिठुरन भरा माहौल रहेगा। हालांकि, सूरज निकलने के बाद दोपहर में कुछ राहत मिलेगी। 28 डिग्री रहा अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी पछुआ हवा के चलते अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि रबी फसलों की सिंचाई नियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.