मौसम- लगातार बारिश से सेमापुर के मुख्य बाजार में जलजमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
कटिहार, जून 12 -- सेमापुर। संवाद सूत्र गुरुवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण सेमापुर के मुख्य बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाजार की कई सड़कों पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जलभराव होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहा। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जलजमाव के बीच होकर गुजरना पड़ा। वहीं, दुकानदारों को भी ग्राहकों की संख्या में कमी आने से परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- कटिहार : लगातार बारिश से सेमापुर के मुख्य बाजार में जलजमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्तजलभराव की समस्या लगातार बारिश के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.