नई दिल्ली, मार्च 7 -- अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताराष्ट्रीय राजधानी में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को दिनभर तेज धूप और बढ़े हुए तापमान के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के प्रमुख केंद्र सफदरजंग आब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। यही नहीं पिछले 2011 से 2026 तक 7 मार्च का यह सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।राजधानी के कई इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36.4 डि...