कटिहार, जून 11 -- बरारी।संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे तेज तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार हुई बारिश के कारण कई गांवों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवा और बारिश से आम एवं लीची की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार बारिश के साथ चले तेज तूफान ने बागानों में लगे आम और लीची के फलों को भारी नुकसान पहुंचाया। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बारिश से सड़कों पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी किसानों का कहना है कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन अचानक आई प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान संजय यादव...