वाराणसी, दिसम्बर 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पछुआ हवा चलने से गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और गलन में इजाफा हो गया। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद शाम होते-होते वातावरण में तेज गलन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मनाली (हिमाचल प्रदेश) और काशी का अधिकतम तापमान लगभग बराबर रहा। तापमान में आई इस गिरावट के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी कोल्ड-डे (श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.