वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से सोमवार को मौसम ने करवट ले लिया। करीब सात किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा चलने से तापमान के गोता लगाने से ठिठुरन बढ़ गई। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को कोल्ड डे हो सकता है। आगे पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान और गिरने से 25 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। इससे पहले सोमवार भोर में चार बजे से घना कोहरा छाया था। सुबह नौ बजे तक दृश्यता 50 मीटर थी। सुबह दस बजे से धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ। दिन में हल्की धूप निकली थी लेकिन पछुआ हवा के कारण गलन कम नहीं हुई। शाम होते कोहरा छाने लगा। इसके साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। दिन का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम 15.8 और रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 8.5 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.