नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में मार्च की शुरुआत से ही असामान्य गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लेकिन कल से इसमें कुछ कमी आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल, हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33- 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक हल्की गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस बीच 30 से 32 डिग्री सेल्...