कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। पांच दिन पहले ओले गिरने व बारिश से हुए नुकसान के बाद बिगड रहे मौसम से फसलों की कटाई -मड़ाई का काम बाधित चल रहा था। बिगडे मौसम में फसलों को हुए नुकसान से सहमें किसान मौसम साफ होते ही खेतों में डेरा डालकर गेहूं व चना आदि फसलों की कटाई- मड़ाई में जुट गए। इससे खेतों में चहल-पहल बढ़ गई।जिले में इस साल फसल ठीक -ठाक दिखने से किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी,लेकिन पांच दिन पहले तेज बारिश व ओले गिरने से किसानों की पककर तैयार गेहूं व चना आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ। वहीं तबाह होने से बची फसलों के भीग जाने से कटाई-मड़ाई का काम भो बाधित हो गया था। इसके बाद भो मौसम के बार-बार करवट बदलने से किसानों की धडकने बढ़ रही थी।मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों में परिव...