चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर। जिले में कई दिनों बाद शुक्रवार को फिर मौसम तल्ख हो गया। शुक्रवार की सुबह से ही तीखी धूप निकली है। जिससे तापमान भी चढ़ गया है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे है। बैमौसम हो रही बारिश से जहां गर्मी कम हुई है वहीं मौसम में उतार चढ़ाव से लोग डायरिया, खांसी, पेट दर्द जैसी बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही मौसम से बचने की भी सलाह दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप से परेशान रहे लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...