मौसम हुआ तल्ख, तीखी धूप और गर्मी से दिनभर लोग रहे बेहाल
चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप निकलने के कारण दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और राहगीरों व यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीते दिनों आई आंधी और बारिश के बाद पिछले शनिवार से मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। बुधवार को तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- तीखी धूप फिर झुलसाने लगी बदन, 40 डिग्री पार तापमान गर्मी बढ़ने से राहगीरों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हुई। सबसे अधिक दिक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.