मुरादाबाद, मार्च 20 -- मुरादाबाद। अचानक बदले मौसम ने किसने की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार की देर रात से शुरू बूंदाबांदी और आंधी से हजारों एकड़ गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। तेज हवा की वजह से सरसों सहित अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। जनपद में 11,2000 हेक्टेयर भू भाग पर गेहूं की खेती की गई है। मटर, मसूर, तोरिया, सरसों सहित 137000 हेक्टेयर जमीन पर रबी फसलों का अच्छादन किया गया है। गेहूं के गिरने से उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि मौसम पर किसी का बस नहीं है। लेकिन, हम विभागीय स्तर पर नुकसान की क्षतिपूर्ति का प्रयास करेंगे। इसके लिए फसलों का सर्वे कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...