नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में शनिवार को सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध (शैलो फॉग) छाई रही, जबकि दोपहर के बाद आसमान साफ हो गया। अगले कुछ दिनों तक राजधानी के मौसम में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में राजधानी में हवा की गति और कम होने के आसार हैं। शुरू के दो दिनों में 5 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा की गति रह सकती है उसके बाद यह अधिकतम 5 किलो मीटर प्रति घंटा हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में हल्की धुंध (मिस्ट/हेज़) की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.