भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जैसे-जैसे दिन के मौसम में सुधार हो रहा है, वैसे-वैसे मायागंज अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते सात दिनों से मायागंज अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह से ही दिन का मौसम सामान्य हो गया तो मंगलवार की सुबह से ही अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को कुल 1988 मरीजों ने इलाज कराया। चूंकि मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है, लिहाजा मेडिसिन ओपीडी में सबसे ज्यादा 418 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें से ज्यादातर मरीज शुगर, बीपी, सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द व एलर्जी के थे। वहीं शिशु रोग की ओपीडी में 104 बच्चों, स्किन ओपीडी में 140, कान, नाक व गला रोग की ओपीडी में 142, स्त्...