कन्नौज, अप्रैल 12 -- पिछले कुछ दिनों से लगातार बदले मौसम और हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ होने पर किसानों के चेहरों पर थोड़ी राहत दिखाई दे रही है। धूप निकलने के साथ ही किसान फिर से खेतों में कृषि कार्यों में जुट गए हैं। हालांकि बारिश के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर गेहूं गिर जाने से बालियां जमीन से सट गईं, जिससे नमी के कारण दाने काले पडऩे लगे हैं और कुछ जगहों पर सडऩे की भी शिकायत है। ऐसे में किसानों को गेहूं की कटाई और मड़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, जिन किसानों ने मक्का की बुवाई कर दी है, उन्होंने फसल में नाराई-गुड़ाई का कार्य शुरू कर दिया है। किसान खेतों में खरपतवार हटाने में लगे हुए हैं, ताकि फसल की बढ़वार ठीक से हो सके। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस ...