बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस बार जनपद में अप्रैल की भीषण गर्मी से काफी राहत रही। अधिकतम व न्यूनतम पारा काफी गिरने से लू और गर्म हवाओं से छुटकारा मिला रहा। अब मौसम साफ होने के बाद फिर तपिश बढ़ने लगी है। रविवार को सुबह से ही असहनीय धूप निकली। दोपहर में हीटवेव की स्थिति रही। राहगीरों के हलक सूखे तो कहीं गन्ने का जूस पीकर प्यास बुझाई तो कहीं छाया में बैठे नजर आए। हालांकि इस धूप की चपक से किसानों ने राहत महसूस की है। किसान अब रबी की फसलों की कटाई और मड़ाई में जुट गया है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि जिले में रविवार को अधिकतम 38.5 और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान द...