सहरसा, जून 9 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम विभाग को भी भीषण गर्मी गच्चा दे रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना तहत बारिश की संभावना बनती है लेकिन बारिश नहीं होती है। सोमवार की शाम भी कभी हल्की और कभी तेज हवा जरूर चली। लगा अब आंधी के साथ बारिश होगी। कहीं कहीं एक दो बूंद बारिश भी हुई लेकिन फिर उमसभरी गर्मी शुरू हो गई। इधर फिर मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून तक लगातार आंधी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 6 जून को बारिश के बाद से लगातार तीन दिनों से चिलचिलाती धूप बीच गर्मी से शहर से लेकर गांव तक जन जीवन पर काफी असर पड़ने लगा। । मंगलवार की सुबह हल्की हवा और धूप छांव बीच गर्मी का सितम बरकरार रहा। विगत एक सप्ताह से गर्मी के कारण लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से परहेज बरत रहे। गर्मी से दोपहर में सड़क पर आव...