नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले कई दिनों से बढ़ रहे तापमान के कारण परेशान लोगों को मंगलवार के बारिश से राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में जमकर बारिश हुई जिसके कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। घने काले बादल और गरज चमक के साथ हुई बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग गाड़ी की लाइट चलाकर चल रहे थे। बारिश के कारण राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जल भराव व यातायात प्रभावित होने की भी सूचना है। आज भी हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमन सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने पहले राजधानी में आम तौर पर दिनभर बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.