बांका, मई 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: शनिवार को जिले का मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन दिनभर बनी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण वातावरण में चिपचिपाहट महसूस की गई। जबकि दोपहर के समय उमस का असर अधिक देखने को मिला, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। खासकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि तापमान सामान्य रहने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ। यह भी पढ़ें- मौसम रहा सामान्य, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी दिनभर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, लेकिन इससे लोगो...