बरेली, जून 15 -- प्री-मानसून दस्तक दे रहा है और अगले एक सप्ताह तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का अनुमान है। एक-दो दिन में मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है और बारिश के आसार हैं। तापमान में भी मामूली बदलाव हो सकता है। हालांकि उमस का असर बना रहेगा। रविवार को दिन में तेज धूप से गर्मी-उमस ने लोगों को खूब सताया। दिन में अधिकतम तापमान 36 तो रात में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप निकली जिससे अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन में लोग गर्मी-उमस से जूझते रहे। खासकर दोपहर में उमस का असर अधिक रहा। वहीं रात में भी तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि प्री मानसून का समय करीब आ गया है। अगले दो-तीन दि...